सीवान, नवम्बर 25 -- कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ Siwan News दरौली/गुठनी, एक संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को दरौली और गुठनी प्रखंड के सरयू नदी घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान और दान-पुण्य के लिए सोमवार की दोपहर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। रातभर घाटों और आसपास के मेला क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार की अहले सुबह चार बजे से ही पंचमंदिरा घाट और ग्यासपुर घाट पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। ठंड और शरद हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं दिखी। लोगों ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और कथा का आयोजन किया। कई महिलाओं ने सरयू तट पर कोसी भी भरी। पंचमंदिरा घाट पर सुरक्षा के इंतजाम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पंचमंदिरा घाट पर बैर...