Siwan News दरौली अवर निबंधन कार्यालय में कार्यदिवस के दूसरे दिन भी नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री
सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली अवर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के बाद दूसरे दिन भी एक भी दस्तावेज की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। नई व्यवस्था को लेकर असमंजस, तकनीकी दिक्कतों और कातिबों के असहयोग के कारण पूरे दिन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। बताया जा रहा है कि नई व्यवस्था के तहत डीड पेपर की उपलब्धता, ऑनलाइन प्रक्रिया और तकनीकी समस्याओं के कारण लोग रजिस्ट्री कराने से कतरा रहे हैं। वहीं कातिब भी नई व्यवस्था का विरोध करते हुए सहयोग नहीं कर रहे हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब तक नई व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं होती और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक रजिस्ट्री कार्य सामान्य होना मुश्किल है। लगातार दूसरे दिन भी एक भी रजिस्ट्री नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.