सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सक्रिय पुलिसिंग के तहत पुलिस ने दरौंदा थाना क्षेत्र के अशोक हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के गोरौली रामगढ़ा निवासी रवीन्द्र राम है। पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 को दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा के समीप अज्ञात बदमाशों ने अशोक कुमार की हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर दरौंदा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच और गिरफ्तारी जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर अब घटना में शामिल दूसरे आरोपी रवीन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिय...