सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड में बिना मान्यता संचालित किए जा रहे दो आवासीय विद्यालयों के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की है।

जाँच के निष्कर्ष बीडीओ सिम्पी कुमारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीवान को पत्र भेजकर ज्ञान लोक आवासीय विद्यालय, सवान बिग्रह व ज्ञान लोक आवासीय विद्यालय, दरौंदा को तत्काल बंद कर सील करने व विद्यालय प्रबंधन पर नियमानुसार कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। बीडीओ ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दोनों विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जांच में दोनों विद्यालयों के बिना प्रस्वीकृति संचालित होने तथा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन की बात सामने आई।

विद्यालयों की स्थिति जा...