सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड की 17 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण के लिए 14,610 आवेदन चयनित किए गए हैं। योजना के लिए किए गए सर्वे के दौरान कुल 17,127 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच और छंटनी की प्रक्रिया के बाद वर्तमान में 14,610 आवेदनों का चयन किया गया है। हालांकि, चयनित आवेदनों को अभी कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसके बाद ही योग्य लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रामगढ़ा पंचायत में सबसे अधिक 1,649 आवेदन चयनित किए गए हैं। वहीं कोडारी कला पंचायत में सबसे कम 476 आवेदन चयनित हुए हैं। बगौरा में 861, बाल बंगरा में 1,001, छेरही में 783, हड़सर में 930, जलालपुर में 1,155, करसौत में 583, कौथुआ सारंगपुर में 813, मड़सरा में 865, पकवलिया में 519, पांडेयपुर ...