सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव में घर के दरवाजे के पास खड़ी पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई। पाण्डेयपुर निवासी प्रमोद कुमार यादव के बयान पर थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे प्रमोद कुमार यादव ने अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। सुबह करीब नौ बजे घर से बाहर निकले तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास के लोगों से पूछताछ कर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Badaun News: बाइक चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...