सीवान, जुलाई 11 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राहुल शर्मा को कांड संख्या 262/25 में अपहृत युवती मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। इसी दौरान उसे थाने से छुड़ाने के नाम पर दलालों ने 30 हजार रुपये की मांग कर दी। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले का विवरण जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हसनपुरवा निवासी विद्यानंद यादव ने राहुल शर्मा को फोन कर छुड़ाने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की। इस पर राहुल ने अपनी पत्नी से 25 हजार रुपये मंगवाए और अपने मोबाइल में मौजूद 4 हजार रुपये मिलाकर कुल 29 हजार रुपये विद्यानंद यादव द्वारा बताए गए नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी सतीश कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस की कार्रवाई ...