Siwan News त्योहारों पर मिलावट रोकने को खाद्य दुकानों पर छापेमारी, कई दुकानें मिलीं बंद
सीवान, नवम्बर 2 -- त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ महापर्व पर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। त्योहारों में मिठाइयों और खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट की आशंका को देखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में दुकानों की जांच की जा रही है। रविवार को पचरूखी, दरौली और मैरवा में खाद्य सुरक्षा टीम ने अभियान चलाकर कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान कई दुकानें बंद मिलीं। वहीं, खाद्य पदार्थों के चार लीगल सैंपल संग्रह किए गए। जांच के दौरान एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और फ्रूट जूस मिलने पर उन्हें नष्ट भी कराया गया। पचरूखी और दरौली में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल 10 दुकानों की जांच की। इसमें पचरूखी की सात औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.