सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News सीवान विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए 31 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है। मतदान के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां संघ के कुल 1255 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान केंद्रों की व्यवस्था मुख्य चुनाव पदाधिकारी शिवनाथ सिंह एवं चुनाव पदाधिकारी रवींद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए मतदाता क्रमांक के आधार पर तीन मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्र संख्या एक पर क्रम संख्या 1 से 418 तक के मतदाता मतदान करेंगे। वहीं मतदान केंद्र संख्या दो पर क्रम संख्या 419 से 836 तक के मतदाताओं के लिए व्यवस्था की ...