सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने शुक्रवार को इन्दोली, नोनियाडीह और पुरानी बाजार में एक साथ छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 205 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब नष्टपुलिस की कार्रवाई पुलिस टीम ने तीनों स्थानों पर अलग-अलग तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न ठिकानों से करीब 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब का पाश बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद पाश को मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब तैयार करने में नहीं किया जा सके। एक साथ तीन स्थानों पर हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े ...