सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News महाराजगंज/जामो , हिटी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय से साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीओ अनिता सिन्हा के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ साइकिल सवारों का कारवां शहर की सड़कों से गुजरा। यह भी पढ़ें- Siwan News चार सौ से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा शहरयात्रा का मार्ग अनुमंडल कार्यालय से शुरू हुई यात्रा राजेंद्र चौक पहुंची। इसके बाद शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा महाराजगंज प्रखंड परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-...