सीवान, जून 27 -- Siwan News सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के भीखपुर गांव में बननेवाले एशिया के दो बड़े ताजिया जुलुस शुक्रवार की शाम निकाला गया। मोहर्रम के अवसर पर दोनो ताजियों का भव्य जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- Nawada News रजौली : भाईचारे और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच मना मुहर्रमशानदार ताजियादारी ताजिया जुलूस देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अंजुमन आब्बासिया द्वारा तैयार किया गया 84 फीट ऊंचा ताजिया तथा अंजुमन रिजविया का 80 फीट ऊंचा ताजिया लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों ताजियों का मिलन भीखपुर मिलान चौक पर हुआ। इसके बाद जुलूस दाहा नदी तट स्थित कर्बला मैदान पहुंचा।, जहां परंपरा के अनुसार ताजियों का पहलाम किया गया। रधुनाथपुर के सहचानी का ताजिया भीखपुर आने के बाद खान मंजिल से अलम के साथ जंजीरी मातम मनाते हुए जुलुस की शुरूआत ह...