Siwan News तरिवनी में धूमधाम से मनी दुर्गा पूजा, 87 कन्याओं के खाते में जमा किए गए 2100 रुपये
सीवान, अक्टूबर 22 -- कन्या पूजन के अवसर पर बच्चियों के खातों में जमा हुई राशि Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड के तरिवनी स्थित काली माई सेवा संस्थान में दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और कन्या पूजन किया गया। संस्थान की ओर से 87 कन्याओं के बैंक खाते खुलवाकर उनमें सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 2100-2100 रुपये जमा कराए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार करना है। कार्यक्रम में यजमान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चेस्ट विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक साह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपरा के अनुसार नवमी के दिन कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर पूजन किया जाता है और उन्हें दक्षिणा दी जाती है। संस्थान ने इसी परंपरा को एक नई दिशा देते हुए नकद राशि सीधे देने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.