Siwan News डेढ़ लाख की आबादी, दो डॉक्टरों के भरोसे पीएचसी
सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड की करीब डेढ़ लाख आबादी की स्वास्थ्य व्यवस्था विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से प्रभावित है। करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से नए भवन में शिफ्ट किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में फिलहाल दो डॉक्टरों के भरोसे मरीजों का इलाज चल रहा है। दोनों चिकित्सकों पर क्षेत्र की बड़ी आबादी को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। इनमें कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। ऐसे में हड्डी, आंख, हृदय, फेफड़ा, न्यूरो, बच्चों और महिलाओं से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शब्बीर अख्तर और डॉ. प्रीतम कुमार की तैनाती है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.