सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। डीजे की तेज आवाज और आर्केस्ट्रा के बिना भी सोमवार को गुठनी का महावीरी अखाड़ा पूरे उत्साह के साथ निकला। प्रखंड के सबसे प्राचीन महावीरी अखाड़े के मेले में इस बार धार्मिक झांकियों और पारंपरिक करतबों को प्रमुखता दी गई। प्रशासन के निर्देश पर डीजे और आर्केस्ट्रा का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। अखाड़े में युवाओं ने जय श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान के जयघोष के बीच पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। वहीं भगवान हनुमान, शिव और माता पार्वती की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। दोपहर में अखाड़ा पूर्व निर्धारित मार्ग से निकला तो सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अखाड़े की प्रस्तुति ...