सीवान, अक्टूबर 20 -- सीवान की बालिका कबड्डी टीम को मिली शुभकामनाएं Siwan News नीरज पाठक, सीवान। समाहरणालय परिसर में मंगलवार को उस समय एक भावुक और खुशनुमा पल देखने को मिला, जब जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की नन्हीं बेटी ने हाजीपुर में कबड्डी प्रतियोगिता खेलने जा रही सीवान की बालिका खिलाड़ियों को 'बेस्ट ऑफ लक' कहकर शुभकामनाएं दीं। बच्ची के मुंह से निकले इन चंद शब्दों ने खिलाड़ियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। सभी खिलाड़ी काफी खुश नजर आईं। खिलाड़ियों के लिए यह पल प्रतियोगिता में उतरने से पहले एक खास याद बन गया। दरअसल, मंगलवार को 52वीं बिहार राज्य जूनियर जोनल बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सीवान की टीम हाजीपुर रवाना हो रही थी। समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे। उन्होंने खिलाड...