सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। डीआईजी विजिलेंस पटना आमिर जावेद की अध्यक्षता में रविवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस निरीक्षक और संबंधित पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक की चर्चा बैठक में जिले में विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए बताया गया कि लंबित कांडों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को लंबित मामलों की समीक्षा कर इनका शीघ्र निष्पादन, महिलाओं से संबंधित कांडों में त्वरित कार्रवाई करने के साथ इनकी सुरक्षा, सहायता और समस्याओं के तत्काल समाधान पर भी जोर दिया गया। बैठक में एसस...