सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शुक्ला टोली हनुमान मंदिर के समीप लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ता लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान बिजली कंपनी प्रमंडल वन द्वारा नहीं किया जा रहा। ट्रांसफॉर्मर पर ओवरलोड होने से कभी ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाते हैं तो कभी बुश बार फट जाते हैं, तो कभी बिजली पोल के पास से जंपर टूट जाते हैं, तो कभी एलटी लाइन का फ्यूज उड़ जाता है। अक्सर इसी तरह की हो रही समस्या से यहां के लोग काफी परेशान रहते हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में बिजली है भरपूर फिर भी शहर-शहर क्यों हो रही बत्ती गुल, हर रोज 40 हजार शिकायतें आ रहींसमस्या का समाधान लोगों ने बताया कि रविवार की रात दो फेज में लाइट रही तो एक फेज में रात दस बजे से लेकर सोमवार की सुबह ...