सीवान, सितम्बर 10 -- Siwan News बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया - तरवारा मुख्यमार्ग के पहाड़पुर मंदिर के समीप एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल थाना क्षेत्र के भदाय निवासी हसन जान 55 वर्ष बताया जाता है। हसन जान साइकिल से पहाड़पुर बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर जा रहे थे तभी तरवारा की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर ग्रामीणों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी इलाज की गई। इधर ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। इधर ग्रामीणों ने बताया कि तरवारा बड़हरिया सिंगल सड़क है जिस पर अनियंत्रित तरीके से ट्रक चालक वाहन को चला रहे है। जिससे आए दिन छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...