सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। बच्चों व आम लोगों को समय पर टीकाकरण का लाभ उपलब्ध कराने और प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दरौंदा प्रखंड मुख्यालय में अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंपी कुमारी ने की। कहा कि टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता पर्याप्त नहीं है। सभी संबंधित विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज व जीविका सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। संबंधित पंचायतों के...