Siwan News टिकट जांच अभियान में 54 यात्री पकड़े गए, 44 हजार 665 रुपये जुर्माना वसूला
सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम), वाराणसी के निर्देश पर मंगलवार को सीवान जंक्शन को आधार बनाकर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान सोनपुर रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व स्थानीय मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) विजय कुमार तिवारी ने किया। रूट पर संचालित ट्रेनों में अचानक शुरू हुए इस सघन टिकट जांच अभियान से स्टेशन परिसर व ट्रेनों में यात्रियों के बीच हलचल मच गई। कई यात्रियों ने जांच से बचने का प्रयास किया, लेकिन टिकट जांच दल की सक्रियता के कारण बिना टिकट यात्रा व अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 54 यात्रियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए यात्रियों में से 32 को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि अन्य यात्रियों से नियमानु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.