सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सीवान व सारण जिले कि सीमा पर स्थित बहियारा चंवर में सहनी मत्स्य उत्पादन केन्द्र पर मंगलवार को सारण जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में मत्स्य पालक किसानों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मत्स्य पालक किसानों के साथ झींगा मछली का उत्पादन समूह बनाकर करने पर चर्चा हुई। किसानों से झींगा मछली का उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

झींगा मछली का बाजार मूल्य जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि झींगा मछली का उत्पादन कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते है। उन्होंने कहा कि झींगा की मांग देश के विभिन्न प्रदेशों में अत्यधिक है तथा इसका क़ीमत भी अधिक है। उन्होंने बताया कि झींगा मछली बाजार में प्रति किलो पांच से छह सौ रूपये है। उन्होंने कहा कि मत्स्य ...