सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के उस्ती गांव में खेत में झाड़-फूंक किए जाने का विरोध करने पर मारपीट करने का एफआईआर थाने में दर्ज की गई है। उस्ती निवासी राहुल कुमार यादव ने एफआईआर में कहा है कि तीन अगस्त की शाम करीब सात बजे गांव के एक स्थान पर गामा प्रसाद साह उर्फ गाभा प्रसाद साह सहित कुछ लोग झाड़-फूंक कर रहे थे। वहां लोगों की भीड़ जुटने के कारण खेत में लगी फसल को नुकसान हो गई थी। राहुल कुमार यादव ने इसका विरोध करते हुए वहां झाड़-फूंक नहीं करने को कहा। इस बात को लेकर गामा प्रसाद साह उर्फ गाभा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सचिन कुमार, पप्पू प्रसाद सहित पांच लोगो ने मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...