सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News जामो/महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली के समीप सड़क किनारे झाड़ी से लीलारो गांव निवासी अनिल कुमार राम का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- Siwan News खेत में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनीजांच प्रक्रिया रविवार को शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया था। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही अनिल की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अनिल का शव उसके घर से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर सड़क किनारे झाड़ी में मिला था। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह वहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। पुलिस आसपास के लोगो...