सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News जुनैद रिजवी बने जन सुराज के दुबारा प्रखंड अध्यक्ष  बड़हरिया। जुनेद रिज़वी को दोबारा जन सूरज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी को मजबूती के लिए हुई एक आवश्यक बैठक में उनको दोबारा पार्टी ने  विश्वास जताते हुए प्रखंड के संगठन के एक बार फिर जिम्मेवारी सौंप दी है। बैठक में कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी मनोयन भी किया गया। एमएलसी चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को पंचायत से लेकर अन्य आने वाले चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य को बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इधर नए मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष जुनेद रिज़वी ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा सभी को एक साथ लेकर कम करने की बात कही। बैठक में जिला अध्यक्ष उप...