Siwan News जीविका के वार्षिक आमसभा में कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा
सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के भविष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, रघुनाथपुर की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजनाओं एवं जीविका की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया। आमसभा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीओडी सदस्यों एवं जीविका कैडरों को सम्मानित किया गया। सीएलएफ की अध्यक्ष सुमन देवी, सचिव चंद्रावती देवी एवं अनिता देवी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बीपीएम अशोक कुमार ने सभी कैडरों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीविका की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में कैडरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.