सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज के खर्च की चिंता से राहत दिलाने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत ई-गोल्डेन कार्ड बनाने का अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना के दायरे में लाने पर जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष एक जनवरी से अब तक जिले में 51 हजार 621 लाभार्थियों के ई-गोल्डेन कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 14 लाख 85 हजार 723 लाभार्थियों के ई-गोल्डेन कार्ड बन चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों को भी योजना से जोड़ने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। ई-गोल्डेन कार्ड को पात्र परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है। कार्ड बनने के बाद...