सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में जिले की पुलिस ने बड़ी पहल की है। ड्रग-फ्री भारत अभियान-2026 के तहत जिले के 27 थाना क्षेत्रों में स्थित 149 शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों के 500 मीटर की परिधि को ड्रग फ्री जोन घोषित किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में यह कदम उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, वितरण और सेवन पर प्रभावी रोक लगाना तथा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है। पुलिस के अनुसार, चिह्नित शैक्षणिक संस्थानों, संबंधित सार्वजनिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ, नशीले पदार्थ ...