सीवान, अक्टूबर 26 -- शिक्षकों के वेतन भुगतान की जांच Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भागलपुर में वेतन घोटाले का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले में भी स्थानीय स्तर पर शिक्षकों के वेतन भुगतान की जांच युद्धस्तर पर जारी है। जांच दल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा भेजे गए डाटा व संबंधित अभिलेखों का मिलान कर वेतन व भत्तों के भुगतान की बारीकी से जांच कर रहा है। जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि वेतन भुगतान वास्तविक एवं वैध शिक्षकों के नाम पर ही हुआ है या नहीं। हालांकि, सिवान जिले में अब तक किसी फर्जी शिक्षक के नाम पर वेतन भुगतान का मामला प्रकाश में नहीं आया है। इसी तरह, जिले में किसी बड़े वेतन घोटाले की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विभाग का उद्देश्य केवल भुगतान संबंधी आंकड़ों की जांच करना ही नहीं, बल्कि...