सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले में व्यापार व निवेश को सुगम बनाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान 2025 की रूपरेखा व क्रियान्वयन ढांचे पर बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में बताया गया कि तय ऑनलाइन सेवाएं व समयबद्ध निष्पादन, नगर विकास, श्रम, अग्निशमन समेत अन्य विभागों की 46 सेवाएं स्टेट सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन दी जाएंगी। किसी भी विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट को 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करना होगा। स्टार्टअप सेल व निवेशक सहायता जिला उद्योग केन्द्र को निवेशकों के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट के रूप में कार्य करने के लिए सुसज्जित किया जाएगा। बहरहाल, बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने लाइसेंस व अनाप...