सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में एक नवंबर से शुरू हो रहे धान अधिप्राप्ति को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में धान खरीदारी होनी है। अगले वर्ष 31 मार्च तक होने वाली धान खरीदारी के लिए इस वर्ष साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। राज्य में इस खरीफ विपणन मौसम में 35 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, हालांकि सीवान के लिए लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं हुआ है। कलेक्ट्रेट के संवाद कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक के दौरान बताया कि धान खरीदारी के लिए पहले चरण में 90 समितियों का चयन किया गया है। इन समितियों में 89 पैक्स व एक व्यापा...