सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मोत्सव को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिले में पहली बार शिक्षा विभाग द्वारा 35 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। इसके तहत सीवान सदर प्रखंड के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के शिक्षक राकेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय अखHAINIA के उज्जवल कुमार व मध्य विद्यालय ओरमा मुकुंद के शिक्षक प्रताप कुमार को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर: शिक्षक दिवस पर भागलपुर के 88 शिक्षक होंगे सम्मानित, जिला स्कूल में जुटेगा कुनबासम्मानित शिक्षकों की सूची इनके साथ ही, बड़हरिया के मनोज कुमार सिंह, अनामिका कुमारी व माह आलमलकड़ी नबीगंज के संजय पंडित, अनुपम आलोक व मुकेश कुमार,...