Siwan News जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में धर्मेंद्र ने हासिल किया दूसरा स्थान
सीवान, अक्टूबर 9 -- Siwan News आंदर। उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बंगरा उज्जैन के लिए गुरुवार का दिन गर्व और खुशी का रहा। समग्र शिक्षा सभागार में आयोजित जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के वर्ग 12वीं विज्ञान के छात्र धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर धर्मेंद्र का चयन राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 18 प्रखंडों के साथ चार निजी इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि धर्मेंद्र की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.