सीवान, सितम्बर 30 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। जिउतिया व्रत के अवसर पर सरयू नदी में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पंच मंदिरा घाट और शिवाला घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्थाओं का इंतजाम सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि दोनों घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम, प्रशिक्षित गोताखोर, दंडाधिकारी और मेडिकल टीम की तैनाती रहेगी। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। नदी में स्नान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों को भी तैयार रखा जाएगा। सीओ ने श्रद्धालुओं...