Siwan News जिउतिया पर पंचमंदिरा घाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट
सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। जिउतिया पर्व को लेकर दरौली सरयू नदी के पंचमंदिरा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सरयू में स्नान और पूजा-अर्चना करती हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी शुरू कर दी है।
सुरक्षा व्यवस्था इसी को लेकर सीओ विद्याभूषण भारती और थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने पंचमंदिरा घाट का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाट की स्थिति, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। भीड़ को नियंत्रित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए गए। सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि श्रद्धालुओं की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.