सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। जामो थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर नौ गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में की गई। बताया गया कि रविवार देर शाम जामो थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रामचंद्र सिंह, पिता सिंघेश्वर सिंह के घर सिलेंडर चोरी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सिलेंडर चोरी से जुड़े आरोपितों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बहादुरपुर गांव निवासी सोनू कुमार, पिता जगदीश महतो के घर छापेमारी की, जहां से नौ गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मामले में सोनू कुमार (बहादुरपुर), चंदन कुमार (महल) तथा र...