सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरा गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामलों में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर चकरा गांव निवासी सुनील सिंह के आवेदन पर दर्ज की गई है।

घटना का विवरण आवेदन में इन्होंने आरोप लगाया है कि 27 जुलाई की शाम करीब सात बजे एफसीआई गोदाम के समीप सड़क से गुजरने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही चार लोगों ने इनपर हमला कर दिया। इस दौरान लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक व लाठी से मारपीट की गयी। इतना ही नहीं इसके बाद गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया।

लूटपाट आरोप लगाया गया है कि हमले के दौरान गले से सोने की चेन छीन ली गई तथा मोबाइल फोन भी क्...