Siwan News जलजमाव में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, सड़क बनी झील
सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। महम्मदपुर पंचायत के यादव टोली में बारिश ने स्कूली बच्चों की राह मुश्किल कर दी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य सड़क पर पानी जमा होकर झील में तब्दील हो गई है। इसी रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने में बच्चों को काफी परेशानी होती है। कई बार कपड़े और जूते खराब होने के साथ बच्चों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में सड़क की यह स्थिति लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है।
जलजमाव की समस्या मुख्य मार्ग से जुड़ी सड़क पर जलजमाव यादव टोली से होकर गुजरने वाली यह सड़क भगवानपुर-महाराजगंज मुख्य मार्ग से निकलकर सारण जिले की ओर जाती है। ऐसे में इस सड़क से ग्रामीणों के साथ दूसरे क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.