सीवान, जुलाई 11 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय स्थित महाराजगंज कोऑपरेटिव बैंक से महाराजगंज-तरवारा मुख्य पथ को जोड़ने वाली करीब 300 मीटर लंबी बाईपास सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जबकि बारिश नहीं होने पर भी गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: वादे खोखले, अफसर मौन.. इन जानलेवा गड्ढों का जिम्मेदार कौनसड़क की महत्ता यह मार्ग राजेंद्र चौक पर लगने वाले जाम से बचने के लिए लोगों का प्रमुख वैकल्पिक रास्ता है। इसी सड़क से होकर लोग सब्जी मंडी, महाराजगंज थाना, प्रखंड कार्यालय, पशु चिकित्सालय तथा दरौंदा ...