सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट के घटना में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी गणेश प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र कृष्ण प्रसाद और कृष्णा प्रसाद का पुत्र छोटू कुमार के अलावा दूसरे पक्ष के चनेश्वर साह का पुत्र रमाशंकर प्रसाद रामाशंकर प्रसाद का पुत्र संतोष प्रसाद व संतोष प्रसाद की पत्नी देवंती देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...