सीवान, अगस्त 18 -- Siwan News जामो/महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया सोमवार से पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस किए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया। नई व्यवस्था के पहले दिन महाराजगंज अवर निबंधन कार्यालय परिसर में कातिब और स्टांप वेंडरों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Siwan News पेपरलेस निबंधन से बढ़ी परेशानी, दस्तावेज नवीसों ने नियमों में सुधार के लिए प्रदर्शनविरोध प्रदर्शन कातिब और स्टांप वेंडरों का कहना है कि जमीन रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से उनके पारंपरिक काम पर सीधा असर पड़ेगा। नई व्यवस्था के कारण रोजगार और कामकाज को लेकर उनके सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। इसी को लेकर उन्होंने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी समस्याओं पर विचार करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सुपौल : परलेस र...