सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के गायघाट स्थित पंचायत भवन में बुधवार को जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। डीआरडीए के निदेशक मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान राशन, शौचालय सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए। पदाधिकारियों ने सभी आठों मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहूलियत मिली। मौके पर बीसीओ, सीडीपीओ उषा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन सिंह, दुर्गा लाल सोनी, सुरेंद्र कुमार सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...