Siwan News जनसुनवाई में 27 आवेदकों ने रखी अपनी समस्याएं
सीवान, सितम्बर 3 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित एसपी ऑफिस में बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एसपी भारत सोनी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 27 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं व शिकायतें रखीं। एसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पुलिस से संबंधित शिकायतों सहित विभिन्न मामलों को लेकर आवेदकों ने अपनी बात रखी। प्रत्येक मामले को सुनने के बाद इसके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। बताया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित मामलों में जांच व तथ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.