Siwan News जनशिकायत में त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News बड़हरिया। अंचल कार्यालय में सोमवार को सीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी बैठक हुई। इसमें राजस्व अधिकारी, कर्मचारी और अमीन शामिल हुए। बैठक में महावीरी अखाड़ा व जुलूस को लेकर सभी राजस्व कर्मियों को अपने-अपने पंचायतों में अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय कर समय पर सूचना संग्रह करने और विधि-व्यवस्था में सहयोग करने का निर्देश दिया गया। सीओ ने बिना सूचना या पूर्व स्वीकृति के अवकाश पर जाने वाले कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवकाश स्वीकृत कराने के बाद ही छुट्टी पर जाएं, अन्यथा नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। 120 दिन से अधिक पुराने 36 मामले लंबित पाए गए, जिन्हें जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, मापी की तिथि निर्धारित होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.