सीवान, अक्टूबर 5 -- Siwan News सिसवन। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में सीओ उदयन सिंह की अध्यक्षता में राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि जनता दरबार में कुल आठ मामलों पर सुनवाई की गई, जिसमें से पाँच मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से निपटारा कर दिया गया। शेष तीन मामलों में कागजातों की जांच एवं स्थल निरीक्षण की आवश्यकता है, जिसे जल्द पूरा कर निपटारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Siwan News जनता दरबार में पांच भूमि विवादों का ऑन स्पॉट निपटारा यह भी पढ़ें- Siwan News भूमि विवाद के 8 मामलों का मौके पर निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...