Siwan News जनता दरबार में पांच भूमि विवादों का निष्पादन
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News दरौंदा। दरौंदा अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित नौ फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। सीओ वेद प्रकाश नारायण एवं अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला की मौजूदगी में सभी मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, चार मामलों में आवश्यक दस्तावेज एवं तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया। जांच पूरी होने तक इन मामलों को लंबित रखा गया है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर पारदर्शी तरीके से विवादों के समाधान का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Banka News: जनता दरबार में सात मामलों का हुआ निपटारा सीओ एवं अपर थानाध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.