सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News सीवान, कार्यालय संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई हैं। जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या परिगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला और चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों तथा कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए शहर के अंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में छह नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़ी जिम्मेदारियों, कार्यप्रणाली और आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार बैचों में बांटा गया है। प्रत्येक बैच को दो दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जिला जनगणना पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी...