सीवान, अक्टूबर 14 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बंगरा गांव के देवशरण सिंह स्मारक के शहीद सम्मान भवन परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गोरख सिंह कॉलेज के अध्यक्ष जदयू के नवनियुक्त शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो डॉ अभय कुमार सिंह का सम्मान सह नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में पूरे गांव के शिक्षक व पूर्व शिक्षक के साथ सभी नागरिक शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...