सीवान, जुलाई 4 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के छितौली गांव स्थित हनुमानगढ़ी श्री मंगल बरद हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय हनुमत महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था और भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

कलश यात्रा का आयोजन कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद सैकड़ों महिला श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुईं, जबकि...