सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News महाराजगंज। हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर विभिन्न स्कूलों में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले भर के विभिन्न स्कूलों में निबंधन करवाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार मंबढ़ रही है।

प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन मंगलवार को महाराजगंज प्रखंड के मिश्रवलिया गांव के डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने भी अपना निबंधन कराया। निदेशक आशुतोष यादव व प्राचार्य ममता यादव ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मुहैया करा रहा है। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से आयोजित होने वाला ओलंपियाड बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर अनुभव देने के साथ सशक्त बनाने का काम कर रहा है। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का संचार...